पति सिद्धार्थ संग कैजुअल लुक में नजर आईं कियारा आडवाणी, देखें कपल की तस्वीरें

KNEWS DESK- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं| फिल्म शेरशाह के सेट से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी, फिर दोनों शादी के बंधन में बंधे| अब फैंस दोनों को एकसाथ देखकर काफी खुश होते हैं| वहीं आज सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

एयरपोर्ट पर नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने ग्रे जैकेट, सफेद टी-शर्ट और काले रंग की कार्गो पैंट पहनी थी| इस दौरान उन्होंने मास्क भी लगाया था| एक्टर ने अपने लुक को स्नीकर्स के साथ पूरा किया।

 

वहीं पति सिद्धार्थ संग नजर आईं कियारा आडवाणी ने सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था| साथ ही उन्होंने ब्राउन रंग के जूते पहने| उन्होंने अपने साथ बेज रंग का हैंडबैग भी कैरी किया था|

एक्ट्रेस का ये कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है| कपल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं| वर्कफ्रंट की बताएं तो कियारा आडवाणी जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगी|

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आखिरी बार दिशा पटानी और राशि खन्ना के साथ फिल्म योद्धा में अहम भूमिका निभाई थी। पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे ने इस फिल्म का निर्देशन किया था|

About Post Author