कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग खास अंदाज में मनाया न्यू ईयर, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

KNEWS DESK- कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का न्यू ईयर बहुत ही खास रहा है| शादी के बाद दोनों ने पहली बार न्यू ईयर का जश्न मनाया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है| कियारा ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें दोनों बर्फीली जगह पर नजर आ रहे हैं| इस फोटो के साथ कियारा ने अपने फैंस को न्यू ईयर की बधाई भी दी है|

कियारा और सिद्धार्थ की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है| विंटर वियर में दोनों बहुत ही क्यूट लग रहे हैं| कियारा ने मैटलिक जैकेट पहनी है तो वहीं सिद्धार्थ ने ब्लू जैकेट पहनी हुई है| इसके साथ ही दोनों ने स्नो गॉगल्स भी पहने हुए हैं| खास बात ये है कि दोनों ने 2-2 चश्मे लगाए हुए हैं| सिदार्थ का काला चश्मा कनेक्शन भी इस फोटो में फैंस को देखने को मिला है| कियारा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-  2023-बहुत सी चीजों के लिए ग्रेटफुल हूं| 2024- तुम्हारे लिए आ रही हूं बेबी|  हैप्पी न्यू ईयर| नोट- उन्हें काला चश्मा बहुत पसंद है| हमारे पास चार हैं|

आपको बता दें कि कियारा ने यहां सिद्धार्थ की फिल्म बार बार देखो के गाने काला चश्मा से कनेक्ट किया है| कियारा के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी न्यू ईयर विश कर रहे हैं| कई लोगों ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है| कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बीते साल 7 फरवरी को शादी की थी| कियारा और सिद्धार्थ ने राजस्थान में सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे| दोनों की लव स्टोरी शेरशाह फिल्म के सेट से शुरू हुई थी|

About Post Author