खुशी कपूर ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ किया रैंप वॉक, व्हाइट लहंगे में दिखाई अपनी अदाएं

KNEWS DESK – श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर ने भी बीते साल एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है| एक्ट्रेस ने द आर्चीज से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें अनन्य स्टार किड्स भी शामिल थे|

अब जल्द ही ख़ुशी सिफ के बेटे इब्राहिम अली के साथ फिल्म नादानियां में दिखाई देंगी, जिसकी चर्चा काफी समय से जो रही है| इस बीच ख़ुशी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ रैंप  वॉक करती दिखाई दे रही हैं|

खुशी और वेदांग का रैंप वॉक

जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से ही खुशी और वेदांग की लव स्टोरी की शुरुआत हुई है| हालांकि कपल ने कभी मीडिया के सामने आपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की| लेकिन दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं| जब कपल ने एक साथ फैशन शो में रैंप  वॉक भी किया। इंडिया कॉउचर वीक 2024 शो में खुशी और वेदांग नजर आए। इस कपल ने फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता के  आउफिट पहने थे। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली।

खुशी कपूर का लुक 
इस मौके पर ख़ुशी ने ऑफ व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगा पहना है| उन्होंने मोतियों से बना फिश कट लहंगा पहना था| वहीं वेदांग ब्लैक कलर की शेरवानी में दिखाई दिए|

About Post Author