खुशी कपूर ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग मनाई गणेश चतुर्थी, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

KNEWS DESK – खुशी कपूर और वेदांग रैना फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुके हैं, अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में पब्लिक इवेंट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में देखा गया है, जिसके चलते उनकी डेटिंग की अफवाहें भी उड़ रही हैं। हाल ही में, खुशी कपूर ने गणपति उत्सव की एक प्यारी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

गणपति उत्सव की तस्वीर हुई वायरल

इस तस्वीर में खुशी कपूर और उनके दोस्तों का फेस्टिवल सेलिब्रेशन नजर आ रहा है। खुशी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी गणेश चतुर्थी’। फोटो में खुशी ने पीच कलर का खूबसूरत कुर्ता पहना हुआ है, जबकि वेदांग रैना मस्टर्ड कलर के कुर्ते में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस फोटो में बेस्टफ्रेंड शनाया कपूर और वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी दिखाई दे रही हैं। सभी के चेहरों पर गणपति उत्सव की खुशी साफ झलक रही है।

अंजिनी धवन भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, उनकी पहली फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ जल्द रिलीज होगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

ICW 2024 में रैंप वॉक की थी जोड़ी

कुछ समय पहले खुशी कपूर और वेदांग रैना ने ICW 2024 में डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए रैंप वॉक किया था। इस रैंप वॉक के दौरान दोनों ने अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान वेदांग रैना ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुशी के साथ काम करने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “हां, 100 प्रतिशत! मुझे ऐसा लगता है कि जब आप किसी व्यक्ति के साथ सहज होते हैं, तो इससे चीजें कम कठिन हो जाती हैं और आप उतना घबराते नहीं हैं क्योंकि आप दूसरे व्यक्ति के साथ सहज होते हैं।”

यह जोड़ी सिर्फ रैंप वॉक तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि कुछ समय पहले फिल्म ‘किल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी दोनों को साथ में देखा गया था। उनके इस लगातार साथ दिखने पर फैंस भी उन्हें एक कपल के रूप में पसंद करने लगे हैं, हालांकि दोनों ने अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साध रखी है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.