KNEWS DESK – बॉलीवुड से एक बार फिर रिश्तों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी कपूर और अभिनेता वेदांग रैना का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल से ज्यादा समय तक चली इस कथित लव स्टोरी पर अब ब्रेक लग गया है।

ब्रेकअप की खबरों ने पकड़ा जोर
फिल्म जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि खुशी कपूर और वेदांग रैना अब साथ नहीं हैं। पोस्ट के मुताबिक दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि, अब तक न तो खुशी और न ही वेदांग की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान आया है। ब्रेकअप की वजह भी फिलहाल सामने नहीं आई है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।
‘द आर्चीज’ से शुरू हुई थीं डेटिंग की चर्चाएं
खुशी कपूर और वेदांग रैना के रिश्ते की खबरें साल 2023 में तब सुर्खियों में आई थीं, जब दोनों जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ नजर आए थे। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म के बाद से ही दोनों को लेकर डेटिंग की अटकलें तेज हो गई थीं। कई बार दोनों को साथ में पार्टी और पब्लिक इवेंट्स में देखा गया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिली।
https://www.instagram.com/p/DIfxEklR2WS/
खुशी कपूर के बर्थडे से जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वेदांग रैना उनके साथ नजर आए और उनका खास ख्याल रखते दिखे। इसके अलावा खुशी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने ‘V’ और ‘K’ अक्षर वाला हार पहना था, जिसके बीच दिल बना हुआ था। इस फोटो को भी फैंस ने दोनों के रिश्ते से जोड़कर देखा।
कभी नहीं किया रिश्ता ऑफिशियल
दिलचस्प बात यह है कि खुशी और वेदांग ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। वेदांग रैना ने एक इंटरव्यू में दोनों को सिर्फ अच्छे दोस्त बताया था। वहीं खुशी ने भी इस पर खुलकर कभी कुछ नहीं कहा।
काम की बात करें तो ‘द आर्चीज’ के बाद वेदांग रैना आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आ चुके हैं। वहीं खुशी कपूर ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स के साथ आगे बढ़ रही हैं।