कैटरीना कैफ की ‘मेरी क्रिसमस’ का नहीं दिखा कोई कमाल, तीसरे दिन भी नहीं हुई दमदार कमाई

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई| इस मूवी के जरिए पहली बार बॉलीवुड की डीवा और तेलुगु स्टार की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आ रही है| फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिसपॉन्स मिलता नजर नहीं आ रहा है|

रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने 2.45 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी| वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन 3.45 करोड़ तक में ही थम गया था| अब तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक, फिल्म ने अब तक 2.21 करोड़ का बिजनेस किया है| इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म का कलेक्शन 8.11 करोड़ रुपए हो गया है|

Day 1  ₹ 2.45 करोड़
Day 2  ₹ 3.45 करोड़
Day 3  ₹ 2.21 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
कुल ₹ 8.11 करोड़

बता दें कि 12 जनवरी को साउथ की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं| इनमें महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गुंटूर कारम’ और तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ शामिल है| इसके अलावा ‘कैप्टन मिलर’ और साई-फाई फिल्म ‘अयलान’ भी 12 जनवरी को ही रिलीज हुई| इन फिल्मों का कलेक्शन अब तक कैटरीना-विजय की ‘मेरी क्रिसमस’ से ज्यादा है| ऐसे में कहा जा सकता है कि ‘मेरी क्रिसमस’ को साउथ की मूवीज के साथ क्लैश भारी पड़ा है|

मालूम हो कि ‘मेरी क्रिसमस’ की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन की जा चुकी है| पहले फिल्म 8 दिसंबर, 2022 को ही रिलीज होने वाली थी| इसके बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट एक साल आगे बढ़ा दी और फिल्म के 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होने का ऐलान किया| हालांकि फिल्म तब भी रिलीज नहीं हो पाई और फिर आखिरकार फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में आई|

About Post Author