कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के मजेदार डांस ने खींचा सभी का ध्यान, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बीते रविवार को ज़ी सिने अवार्ड्स नाईट का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की| जहां कई स्टार्स ने अपनी परफॉरमेंस से लोगों का दिल जीता| वहीं इस इवेंट से कार्तिक आर्यन और विद्या बालन का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

ज़ी सिने अवार्ड्स इवेंट से सामने आए वीडियो में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं| दोनों स्टार्स भूल भुलैया के मशहूर सॉन्ग मेरे ढोलना सुन पर थिरकते दिख रहे हैं| दोनों ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार वीडियो पर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं|

बता दें कि भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन एकसाथ नजर आने वाले हैं| फिल्म में एनिमल फेम तृप्ति डिमरी भी दिखेंगी| फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| दर्शकों को फिल्म भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 दोनों ही सिक्वल काफी पसंद आए| वहीं अब दर्शक कार्तिक आर्यन और विद्या बालन को एकसाथ देखने के लिए बेताब हैं|

About Post Author