डिनर डेट पर दिखे कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया, क्या एक्टर को फिर हुआ प्यार ?

KNEWS DESK- बॉलीवुड में हर रोज किसी न किसी सेलेब्स की नई जोड़ी देखने को मिलती है| वहीं अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया है, जिसके बाद दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं|

सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं| वहीं अपनी गाड़ी में बैठने से पहले तारा ने कार्तिक को जोर से हग किया| वहीं तारा को गाड़ी में बैठाने के बाद कार्तिक अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चले गये|

इसी रात का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक ही गाड़ी में साथ बैठे हुए दिख रहे हैं| वीडियो में तारा किसी होटल से बाहर निकलती हैं| वहीं जैसे ही तारा ने कैमरा देखा, वह गाड़ी की तरफ भागती हुई दिखाई दीं| सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल वायरल हो रहा है|

वीडियो पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं| इस न्यू कपल को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि गूड कपल| दूसरे यूजर ने लिखा-  इस जोड़ी को मैं साथ देखना चाहूंगी|

About Post Author