नेपोटिज्म को लेकर कार्तिक आर्यन ने किया रिएक्ट, कहा – ‘मैदान सबके लिए एक जैसा नहीं होता’

KNEWS DESK – कार्तिक आर्यन ने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है| एक्टर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है| लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं| कार्तिक किसी फ़िल्मी फैमिली से नहीं आते हैं| ऐसे में उनसे कई बार उनसे नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया जाता है| कार्तिक ने एक बार फिर इसको लेकर बात की है|

Kartik Aaryan On True Love: क्या कार्तिक आर्यन को मिला है कभी सच्चा प्यार?  एक्टर ने किया खुलासा | Kartik Aaryan Bollywood Handsome Actor Shares Views  On True Love Experience Reacted |

 

नेपोटिज्म को लेकर कार्तिक ने किया रिएक्ट 

कार्तिक आर्यन ने नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय एक बार फिर पेश की है| एक्टर ने कहा कि इसके लिए किसी को ब्लेम नहीं किया जा सकता| क्योंकि इंडस्ट्री का नेचर ही ऐसा है| कार्तिक का मानना है कि ये एक टैलेंट है और इससे ज्यादा कुछ नहीं है| हालांकि कार्तिक ने ये भी कहा कि वो इस बात से सहमत हैं कि कभी कभी किसी को लग सकता है कि खेल का मैदान सक्बे लिए एक जैसा नहीं होता है, स्टार और नॉन स्टार किड्स के लिए मौके समान नहीं होते हैं| लेकिन आप इस बारे में कुछ नहीं कर सकते|

किंग खान के फैन्स हैं कार्तिक 

कार्तिक ने इंटरव्यू में बताया कि वो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और अपने करियर के शुरुआती दिनों में वो भी शाहरुख के बाकि फैन्स की तरह उनकी एक झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर गए थे| एक्टर ने उसकी वाट का एक किस्सा बताया| कार्तिक ने कहा कि मुझे याद है कि मैं शाहरुख सर को देखने के लिए संडे के दिन बैंडस्टैंड गया था और तभी उनकी कार वहां से गुजरी मुझे लगा कि किंग खान से मेरी नजर मिली है| वो इस बात से बहुत खुश हो गए थे| उन्होंने उस दिन को स्पेशल संडे बताया|

वर्कफ्रंट 

कार्तिक आर्यन जल्द ही भूल भुलैया 3 में नजर आने वाले हैं| इस फिल्म में एक्टर तृप्ति डिमरी संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे| हाल ही में कार्तिक की चंदू चैंपियन रिलीज हुई थी जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था|

यह भी पढ़ें –  हरियाणा में एक और बोर्ड के गठन की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

About Post Author