ब्लैक एंड ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं करिश्मा कपूर, ‘डांस दीवाने सीजन-4’ के सेट से सामने आया एक्ट्रेस का लुक

KNEWS DESK- बॉलीवुड की महशूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने लुक को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं| 49 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगती हैं| फैंस करिश्मा के न्यू लुक्स का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| एक्ट्रेस अपने बिंदास अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं| वहीं करिश्मा कपूर को सोमवार यानि आज  मुंबई में ‘डांस दीवाने सीजन-4’ के सेट पर स्पॉट किया गया, जहां से एक्ट्रेस के लुक की तस्वीरें सामने आई हैं|

‘डांस दीवाने सीजन-4’ के सेट पर नजर आईं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के लुक की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

तस्वीरों में करिश्मा कपूर ब्लैक एंड ब्लू कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं| साथ ही एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज भी पहना हुआ है| इस दौरान उन्होंने ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर कमरबंद भी कैरी किया है|

करिश्मा ने अपने इस लुक को ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया| इस लुक में एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखना पसंद किया, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं|

करिश्मा कपूर को इससे पहले होमी अदजानिया की डायरेक्टेड नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में देखा गया था| इस फिल्म में करिश्मा कपूर के अलावा सारा अली खान, डिंपल कपाड़िया और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में नजर आये|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.