अजय देवगन की सिंघम 3 में नजर आएंगी करीना कपूर, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं| उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है| करीना अपने लुक से फैन्स का दिल जीत लेती हैं| अभिनेत्री अभी रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं| करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सेट से एक रोमांचक तस्वीर शेयर की है|

करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं| एक्ट्रेस को फैन्स बेबो कह कर बुलाते हैं| अभिनेत्री ने कई हित फिल्में की हैं| एक्ट्रेस अपने अलग अंदाज़ और लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं| एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है| जिसे देख कर लगता है कि एक्ट्रेस डायरेक्टर  रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ फिल्म में नजर आ सकती हैं|

‘सिंघम 3’ में आएंगी नजर

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ के सेट से एक बिहाइंड द सीन तस्वीर शेयर की| तस्वीर में बेबो को सीधे खड़े देखा जा सकता है और उनके सामने एक कार हवा में उड़ रही है| उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या मुझे यह बताने की जरूरत है कि मैं किसके लिए शूटिंग कर रही हूं? वह मेरे सबसे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं| यह उनके साथ मेरी चौथी फिल्म है…लेकिन आखिरी नहीं…रेडी स्टेडी गो’|

शूटिंग के लिए गई थीं हैदराबाद 

बेबो ने इससे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि वह एक शूटिंग के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में थीं| करीना की इस पोस्ट ये माना जा रहा है कि उन्होंने ‘सिंघम 3’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है| इससे पहले रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन के मोहरत शूट की तस्वीरें शेयर कीं थी|

About Post Author