पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं करीना कपूर खान, गीत के अंदाज में डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस

KEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर ही अपने ग्लैम अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं| एक्ट्रेस ने नए लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं| वहीं हाल ही में करीना अबू धाबी में एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां वो खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंचीं| उनके इस शानदार लुक से नजरें हटा पाना मुश्किल है| इस इवेंट में एक्ट्रेस ने जबरदस्त डांस भी किया|

 

इवेंट में करीना कपूर खान ‘ये इश्क हाय’ गाने पर थिरकती नजर आईं| ये गाना एक्ट्रेस और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का है| एक्ट्रेस का इस इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें करीना कपूर एकदम गीत वाले अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं| इवेंट से सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है|

इस लुक में करीना कपूर खान ने बालों में बन बनाना पसंद किया| साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप किया| इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने लाइट लिपशेड कैरी की| इस दौरान करीना ने कानों में लॉन्ग ईयरिंग्स कैरी किये| साथ ही गले में नेकलेस भी पहना| तस्वीरों में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| बता दें कि लास्ट बार करीना कपूर फिल्म क्रू में तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आई थीं|

About Post Author