पति सैफ संग लंदन में वेकेशन मना रहीं करीना कपूर खान, बिकिनी में एक्ट्रेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों फैमिली संग लंदन में वेकेशन मना रहीं हैं, जिसकी झलक एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर  शेयर कर रही हैं| वहीं अब अदाकारा ने लंदन के बीच से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें करीना अपने बोल्ड अवतार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें बिकिनी पहने एक्ट्रेस कहर बरपाती नजर आ रही हैं| ब्लू कलर की बिकिनी पहने करीना बला की खूबसूरत लग रही हैं| तस्वीरों में एक्ट्रेस सेल्फी ले रही हैं| वहीं पीछे सैफ अली खान भी शेड्स लगाये नजर आ रहे हैं| फोटोज में बेबो बीच के खूबसरत नजारों का आनंद उठाती दिख रही हैं| अब करीना कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट 

आपको बता दें कि लास्ट बार करीना कपूर फिल्म क्रू में तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आई थीं| वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.