नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर ने खुद को किया ट्रोल, जल्द आने वाला है शो का दमदार सीजन

KNEWS DESK- फिल्मों के साथ बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं| शो में करण सितारों से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछ लेते हैं| अब एक बार फिर करण शो के नए सीजन के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं| इस बात का ऐलान फिल्ममेकर ने खुद किया है|

अब लोगों को अपने फेवरेट सेलेब्रिटी गॉसिप के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा| क्योंकि करण जौहर ने कॉफी विद करण के अगले सीजन का ऐलान कर दिया है|  करण ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है| प्रोमो में करण ने खुद को ही ट्रोल किया है| दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्सर करण पर नेपोटिज्म के इल्जाम लगते रहते हैं| ऐसे में करण ने इन्हीं बातों को अपने प्रोमो में इस्तेमाल कर लिया|

वीडियो में करण जौहर की आत्मा उन्हें ट्रोल करते हुए नेपो बेबीज जैसे शब्द कह रही है| वहीं उन्हें समझा रही है कि उनका शो लोगों को पसंद है लेकिन अब उन्हें अपना स्टाइल चेंज करने की जरूरत है| शो में आने वाले लोगों में बदलाव लाने की जरूरत है| ऐसे में करण कहते हैं कि इस बार वह नए शादीशुद लोगों को बुलाएंगे या फिर क्रिकेटर्स को शो में इंवाइट करेंगे| करण क्या करने वाले हैं, ये उन्होंने क्लियर नहीं किया है|

कॉफी विद करण सीजन 9 हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा| इस प्रोमो को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है- पता चला, मेरी अपनी अंतरात्मा भी मुझे ट्रोल करना चाहती है! लेकिन वह क्या सोचता है, इस पर ध्यान न दें, मैं अभी भी सीजन 8 बना रहा हूं| आपको बता दें, करण के शो पर सितारों की लाइफ से जुड़े कई खुलासे होते हैं|

About Post Author