आशा भोसले के सम्मान में करण जौहर का बड़ा फैसला, पोस्टपोन की फिल्म की रिलीज

KNEWS DESK – भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और सुरों की महान हस्ती आशा भोसले के निधन की खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। 92 वर्ष की उम्र में उनका निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस भावुक हो गए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक, रिलीज टली

इस दुखद घड़ी में बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने बड़ा फैसला लिया है। प्रोडक्शन हाउस ने अपनी आगामी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के टाइटल ट्रैक की रिलीज को एक दिन के लिए टाल दिया है।

https://www.instagram.com/p/DXBndzWDJaZ/

यह गाना पहले 13 अप्रैल को रिलीज होने वाला था, लेकिन अब इसे 14 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

श्रद्धांजलि में लिया गया फैसला

धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि यह फैसला आशा भोसले के सम्मान में लिया गया है। पोस्ट में कहा गया, “एक ऐसी विरासत जिसने पीढ़ियों को आकार दिया… आशा भोसले के योगदान को देखते हुए हम अपने गाने की रिलीज एक दिन आगे बढ़ा रहे हैं।”

अंतिम संस्कार की तैयारी

आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि अंतिम दर्शन उनके निवास स्थान पर तय समय के अनुसार किए जा सकेंगे।

आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके जाने से संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जिसे भर पाना लगभग असंभव माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *