KNEWS DESK: Kapil Sharma ने इस साल राम नवमी के खास मौके को बड़े ही पारंपरिक अंदाज में मनाया। कॉमेडियन ने अपने घर पर कन्या पूजन का आयोजन किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

बेटी अनायरा के साथ किया पूजन
वीडियो में कपिल शर्मा छोटी-छोटी कन्याओं के पैर धोते और उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी बेटी Anayra Sharma भी अन्य कन्याओं के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। कपिल ने कन्याओं को भोग लगाया और उनके हाथों में कलावा भी बांधा।
परिवार के साथ दिखे कपिल
इस खास मौके पर कपिल की पत्नी Ginni Chatrath भी पूजा में शामिल नजर आईं। वहीं उनका बेटा भी इस पारिवारिक अनुष्ठान का हिस्सा बना। पूरे घर में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
2020 से निभा रहे हैं परंपरा
कपिल शर्मा पिछले कुछ सालों से हर नवरात्रि में कन्या पूजन करते नजर आते हैं। साल 2020 में भी उन्होंने इसकी झलक शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी अनायरा ट्रेडिशनल लुक में बेहद क्यूट नजर आई थीं। उस वक्त भी फैंस ने वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया था।
फैंस को पसंद आया अंदाज
इस बार भी कपिल का यह सादगी भरा और पारंपरिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस वीडियो पर “जय माता दी” लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।