गैंगस्टर अबू सलेम संग वायरल फोटो पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट, कहा- ‘हताश कांग्रेस…’

KNEWS DESK – कंगना रनौत इन दिनों चुनाव प्रचार में बिजी चल रही हैं| एक्ट्रेस बीजेपी की ओर से हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ रही हैं| इसी बीच कंगना की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में एक्ट्रेस गैंगस्टर अबू सलेम के साथ नजर आ रही हैं| अब एक्ट्रेस ने फोटो को वायरल करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है|

अबू सलेम के साथ वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है| जिसमें कंगना एक शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं| इस फोटो को सोशल मीडिया पर एक गुरवक्ष सिंह ठाकुर नाम के यूजर ने शेयर किया| पोस्ट को देखकर साफ़ हो रहा है कि फोटो को शेयर करने वाला यूजर गुरवक्ष सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के करसोग का रहने वाला है| यूजर ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि भक्तों की देशभक्त अबू सलेम के साथ देशभक्ति दिखाती हुईं| भक्तों की शेरनी के, देश के दुश्मन अबू सलेम के साथ कुछ यादगार पल|

Kangna

कंगना ने फोटो शेयर करने वाले को दिया जवाब 

कंगना रनौत इस फोटो को देख कर भड़क गयी हैं| एक्ट्रेस ने पोस्ट करने वाले यूजर को कांग्रेस का अधिकारी बताया है| उन्होंने तस्वीर की सच्चाई बताई| एक्ट्रेस ने यूजर के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। और लिखा है कि “कांग्रेस के डेस्परेट ऑफिशियल इस फोटो को फैला रहे हैं और इसके कैप्शन में लिख रहे हैं कि हताश कांग्रेसी पदाधिकारी इस तस्वीर को इस कैप्शन के साथ फैला रहे हैं कि मैं गैंगस्टर अबुसलीम के साथ पार्टी कर रही हूं| लेकिन ये जर्नलिस्ट मिस्टर मार्क मैनुअल के लिए काफी डिसरिक्पेक्टफुल है, जो ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के एक्स एंटरटेनमेंट एडिटर हैं| वो अबू सलेम नहीं हैं| ये एक फिल्म प्रमोशन इवेंट के दौरान की पार्टी की फोटो है|

यह भी पढ़ें – पुष्पा फेम फहद फासिल को है गंभीर बीमारी, 41 की उम्र में इलाज मुश्किल

About Post Author