रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘अब दुनिया में अयोध्‍या की बनेगी नई पहचान’

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| शुक्रवार यानि कल उनकी फिल्म तेजस धूम मचाने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी| फिल्म रिलीज से पहले एक्ट्रेस रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचीं| जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं|

Ahead Of 'Tejas' Release, Kangana Visits Ram Mandir In Ayodhya; Says 'I Am  Blessed'

 

कंगना रनौत राम जन्मभूमि परिसर के वीआईपी गेट नंबर 11 से मंदिर के अंदर गईं| जहां पर उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किये| इसके बाद कंगना रनौत ने निर्माणाधीन भगवान राम के मंदिर को भी देखा और काफी तस्वीरें खींचीं| दर्शन के दौरान पुजारी ने कंगना रनौत का रामनामा भेंट कर स्वागत किया| करीब 10 मिनट तक एक्ट्रेस भगवान रामलला को देखती रहीं| इसके बाद वह दीपोत्सव स्थल भी गईं, जहां भव्य दिव्य दीपोत्सव का आयोजन होना है| फिर कंगना ने मां सरयू को प्रणाम किया|

Ayodhya News: कंगना रनौत ने क‍िए रामलला के दर्शन, बोलीं- ये मोदी सरकार और सीएम योगी की वजह से संभव हुआ - Kangana Ranaut visited Ramlala said this was possible because of

अयोध्या में चल रहे मंदिर निर्माण को देख एक्ट्रेस ने कहा- आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है| इसके लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी को मैं धन्यवाद देती हूं| मोदी सरकार के प्रयास से मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है| आज मैं भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए आई| मैंने अपनी आने वाली फिल्म तेजस की सफलता के लिए भगवान राम से आशीर्वाद मांगा है| कंगना ने कहा कि अयोध्या हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा तीर्थ स्थान है| अयोध्या सनातन संस्कृति की पूरे विश्व में खूबसूरत पहचान बन जाएगा| 22 जनवरी 2024 को यह सौभाग्यपूर्ण दिन आ रहा है, जिस दिन रामलला भव्‍य मंदिर में विराजमान होंगे|

Kangana Ranaut Visits Ayodhya Ahead of Tejas Release, Says 'Ram Mandir Significant In Our Film Too' - News18

 कंगना रनौत ने मीडिया से भी बात की| एक्ट्रेस ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि आज मैं अयोध्या आई हूं| भगवान का भव्य राम मंदिर बन रहा है जो कि ऐतिहासिक है| जिस प्रकार ईसाई समुदाय के लिए वेटिकन सिटी बेहद पवित्र है| उसी प्रकार से अयोध्या का भी विकास हो रहा है और अयोध्या पूरे विश्व के लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगी| आज राम मंदिर, महाराज दशरथ महल और सीता रसोई समेत सभी मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है| यह प्रमाण है कि भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ और इसी अयोध्या धाम में भगवान ने अपनी लीला की|

About Post Author