अयोध्या में बागेश्वर धाम सरकार से मिलीं कंगना रनौत, एक्ट्रेस ने बाबा के लिए कह दी ऐसी बात

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या 21 जनवरी को ही पहुंच गई थीं| जहां एक्ट्रेस ने कई लोगों से मुलाकात की| जिसकी तस्वीरें कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| वहीं एक्ट्रेस ने अयोध्या में बाबा बागेश्वर से भी मुलाकात की है| कंगना ने बाबा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मन किया छोटे भाई की तरह गले लगा लूं|

kangana ranaut posted ayodhya mandir ram statue moorti made by arun yogiraj  say my imagination came alive - कंगना रनौत अयोध्या में लगने वाली राम की  प्रतिमा को देख हुईं हैरान, बोलीं-

कंगना रनौत ने शेयर किये कई अपडेट 

अयोध्या जाने के बाद कंगना सोशल मीडिया पर हर चीज का अपडेट दे रही हैं| वह क्या कर रही हैं और अयोध्या में क्या हो रहा है वो सब चीजें फैंस को बता दी हैं| बीते दिन उन्होंने कई संतों से भी मुलाकात की|

बागेश्वर बाबा के साथ फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा

कंगना ने बागेश्वर बाबा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- पहली बार अपनी उम्र से छोटे गुरुजू से मिली| मुझसे लगभग 10 साल छोटे हैं| मन किया कि छोटे भाई की तरह गले लगा लूं लेकिन फिर याद आया कोई उम्र से गुरु नहीं होता है कर्म से गुरु होता है| गुरु जी के चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया| जय बजरंगबली|

Kangana Ranaut Met Bageshwar Baba: बागेश्वर बाबा से मिलीं कंगना रनौत, बोलीं- 'मन किया छोटे भाई की तरह गले लगा लूं...

कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| फोटो में कंगना और बागेश्वर बाबा स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं|

कंगना ने हनुमान गढ़ी में लगाई झाड़ू

कंगना रनौत 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच गई थीं| जहां उन्होंने हनुमान गढ़ी में झाड़ू लगाई थी| कंगना की झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था| कई लोग उनकी इस वीडियो का मजाक भी उड़ा रहे थे क्योंकि वह साड़ी, हैवी ज्वैलरी और शेड्स लगाकर झाड़ू लगा रही थीं| कई लोगों ने ये वीडियो देखकर कहा चश्मा तो हटा लेती बहन| वहीं कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे थे और जय श्री राम कह रहे थे|

वर्कफ्रंट 

कंगना रनौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं| इस फिल्म में उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है|

यह भी पढ़ें – AyodhyaSriRamTemple: ‘राम आग नहीं, ऊर्जा’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी

About Post Author