कंगना रनौत ने अनुपम खेर के पोस्ट में किया मजेदार कमेंट, पढ़कर यूजर्स की छूटी हंसी

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं| एक्टर ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की अनाउंसमेंट की और बताया था कि वो इस बार भी बर्थडे पर कुछ नया करने वाले है| जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कमेंट किया है| एक्ट्रेस का रिएक्शन पढ़कर फैन्स जमकर हंस रहे हैं|

अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट

अनुपम खेर ने बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई है| पिता से लेकर दादा और विलेन तक के किरदार में अनुपम खेर ने अपनी धाक जमाई है। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं| इस बात की जानकारी उन्होंने बीते दिन एक पोस्ट शेयर कर दी थी| इस पोस्ट पर कंगना रनौत ने कमेंट किया है| जिसे पढ़ कर यूजर्स अपनी हंसी नही रोक पा रहे हैं|

बर्थडे पर कुछ नया करेंगे अनुपम खेर 

अनुपम खेर हर साल अपने जन्मदिन पर कुछ नया और हटके करना पसंद करते हैं इस बार भी वो कुछ नया करने वाले हैं| जिसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर दी है| उन्होंने बीते दिन एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि हर साल की तरह इस साल भी अपने बर्थ डे पर वह कुछ नया करेंगे। यह जो भी होगा, उन्हें उम्मीद है कि इसकी जर्नी खूबसूरत होगी। इस बात की जानकारी वो आज अपने सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे| लेकिन इस पोस्ट में जो खास था वो था कंगना का कमेंट| कंगना के कमेंट ने यूजर्स का ध्यान खींच लिया है|

कंगना ने अनुपम खेर के पोस्ट पर किया कमेंट 

कंगना रनौत ने अनुपम खेर के पोस्ट में लिखा कि, ‘सारे सेक्सी लोग मार्च में ही पैदा हुए हैं|’ आपको बता दें कि कंगना का जन्मदिन 23 मार्च को होता है यही वजह है| जो उन्होंने एक्टर के पोस्ट में ऐसा लिखा है| कंगना के इस कमेंट ने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है| सभी कमेंट के खूब मजे ले रहे हैं और जिनका जन्मदिन मार्च में होता है वो एक्ट्रेस की बात से सहमति जता रहे हैं|

 

यह भी पढ़ें – जम्मू कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में कारोबारियों और शिल्पकारों से की खास बातचीत

About Post Author