कंगना रनौत बेच रही हैं अपना पाली हिल वाला बंगला, BMC ने 4 साल पहले चलाया था बुलडोजर

KNEWS DESK – कंगना रनौत के मुंबई वाले घर को लेकर बड़ी खबर आई है| सोशल मीडिया पर कंगना के घर बेचने की खबरें तेज हैं| हालांकि इस पर कंगना या फिर उनकी टीम का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है|

कंगना बेच रही हैं अपना घर 

कंगना रनौत अपना मुंबई के बांद्रा के पास पाली हिल में बना बंगला बेच रही है| खास बात है कि कंगना के इसी घर में उनके ‘मनिकर्णिका’ प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस भी है| हालांकि इन खबरों को लेकर ना तो अभी तक कंगना रनौत और ना ही उनकी टीम की तरफ से कोई बयान आया है|

यूट्यूब पेज की वजह से उड़ी अफवाहें 

कंगना रनौत के इस बंगले को बेचने की खबरें एक यूट्यूब पेज की वजह से उड़ रही हैं| कोड इस्टेट नाम के पेज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लिखा है कि  प्रोडक्शन हाउस ऑफिस सेल हो रहा है| लेकिन इस वीडियो में ना तो प्रोडक्शन हाउस का नाम लिखा है और ना ही उसके ओनर का नाम| सिर्फ फोटोज और वीडियो दिखाया गया है| जिसे लोग कंगना रनौत से रिलेट कर रहे हैं| वहीं इस वीडियो के कमेंट में कई लोगों ने गेस किया कि ये कंगना रनौत का घर है|

वीडियो में दावा किया गया है कि कंगना घर को 40 करोड़ की कीमत में बेच रही हैं| आपको बता दें कि ये कंगना का वही घर है जिसपर BMC ने साल 2020 में बुलडोजर चलवाया था| BMC का कहना है कि कंगना के घर के एक हिस्से का अवैध कंस्ट्रक्शन हुआ था| हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने 9 सितंबर को स्टे लगा दिया था| यहां तक कि कंगना ने उस वक्त बीएमसी के ऊपर केस फाइल किया था और 2 करोड़ के हरजाने की डिमांड की थी हालांकि 2023 में डिमांड वापस ले ली थी|

यह भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंसा के बीच PM शेख हसीना ने छोड़ा ढाका, जानें बांग्लादेश के हालात ऐसे क्यों? 

About Post Author