कंगना रनौत ने किया खुद को गूगल, बाकि एक्ट्रेसेस की तरह नहीं मिली जानकारी


KNEWS DESK- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेधड़क बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं| वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हुईं नजर आती हैं| हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना नाम गूगल किया, फिर उनके बारे में जो डिटेल आईं उसके बारे में कंगना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया|

इसके बारे में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया| स्टोरी पर उन्होंने लिखा,  दूसरी एक्ट्रेसेस के गूगल पेज पर उनके काम और आने वाली फिल्मों के बारे में न्यूज होती हैं| वहीं मैं( एक्टर+ राइटर+डायरेक्ट+ प्रोड्यूसर) मेरा गूगल पेज पर सिर्फ ये होता है कि मेरे बारे में किसी ने 10 साल पहले क्या कहा था या मैंने दस साल पहले क्या कहा था तो मेरा क्या मतलब था| हां हां… बस आज की यही कहानी है| कंगना की ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है|

चंद्रमुखी में दिखेंगी कंगना

कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी जल्द ही रिलीज होने वाली है| फिल्म से उनका एक लुक भी सामने आया है| चंद्रमुखी में कंगना का लुक बेहद रॉयल होने के साथ-साथ पारंपरिक भी है| हरी जरी की साड़ी पहने, घुंघराले बाल, कुंदन के काम वाली ज्वेलरी में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं| हालांकि अभी फिल्म रिलीज की डेट कन्फर्म नहीं हुई है|

आपको बता दें कि कंगना अपने एक के बाद एक फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में चल रही हैं| कंगना रनौत जल्द ही तेजस जिसमें वो एयरफोर्स पायलट के रूप में नजर आएंगी| साथ ही एक्ट्रेस इमरजेंसी जिसमें वो इंदिरा गांधी के किरदार में दिखने वाली हैं| वे जल्द ही इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं|

About Post Author