कंगना रनौत ने रावण दहन कर रचा इतिहास, एक गलती के कारण एक्ट्रेस हुईं ट्रोल

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली के प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण दहन कर इतिहास रच दिया| एक्ट्रेस 50 साल के इतिहास में रावण का दहन करने वाली पहली महिला बन गई हैं लेकिन अपनी एक गलती के कारण अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है|

दरअसल, बीते दिन दिल्ली में आयोजित हुए लव कुश रामलीला में रावण का दहन करने के लिए कंगना रनौत को इनविटेशन भेजा गया था| रावण का वध करते हुए एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस बाण चलाती दिख रही हैं,  इस दौरान उनके तीन निशाने चूक जाते हैं| वीडियो में कंगना जय श्रीराम का नारा लगाती हुईं बाण पकड़े दिख रही हैं| वे तीन बार तीर फेंकने की कोशिश करती हैं, लेकिन तीनों बार निशाना चूक जाता है| जिसके बाद कमेटी का एक सदस्य उन्हें तीर चलाने में मदद करता है तब रावण का दहन होता है|

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा-‘बाण चले ना चले पर नवाबी न घटे’, दूसरे यूजर ने लिखा- “रील लाइफ कंगना वर्सेस रियल लाइफ कंगना….ये दावा करती हैं कि ये टॉम क्रूज से अच्छा स्टंट करती हैं| हाहाहा…एक भी निशाना नहीं लगा| वैसे भी सच ही झूठ को मार सकता है|

किसी अन्य यूजर ने लिखा- जुबान चलाने से, तीर चलाना कितना आसान है…पहली बार शूपर्णखा को रावण का वध करते देख रहा हूं| फिल्मों में नाटक से, कॉमेडी से| अब हिंदू महोत्सव पर… क्या अंधभक्तों धार्मिक भावना आहत नहीं हुई|