चुनावी नतीजों से पहले कंगना रनौत ने मां के हाथों से खाई दही- शक्कर, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए काउंटिंग जारी है| आज सभी की निगाहें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर ही टिकी हुई हैं| इसी बीच हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पूजा अर्चना की और मां से आशीर्वाद लेती नजर आईं|

फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली कंगना रनौत ने पहली बार राजनीति में कदम रखा है| एक्ट्रेस इसी साल बीजेपी में शामिल हुईं और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया| आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, जिसकी मतगणना जारी है| नतीजों के आने से पहले कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं|

तस्वीरों में कंगना की मां उन्हें अपने हाथों से दही- शक्कर खिलाती नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस आज इस खास दिन पर अपनी मां का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं| फोटोज को शेयर कर कंगना ने कैप्शन में लिखा कि माता ईश्वर का रूप हैं, आज मेरी मां मुझे दही शक्कर खिलाती हुईं|

आपको बता दें कि मंडी में शुरुआती नतीजों के मुताबिक कंगना रनौत आगे चल रही हैं| वहीं उनके सामने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में हैं| अब सभी को चुनावी नतीजों का बेसब्री से इंतजार है|

About Post Author