संसद के बाहर कंगना रनौत और चिराग पासवान की दिखी केमिस्ट्री, गले लगाते वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद चुने जाने के बाद कंगना रनौत खूब सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं| वहीं एक्टर से नेता बने चिराग पासवान भी संसद में लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं| दोनों स्टार्स अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं| वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है| जिसमें कंगना और चिराग की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है|

संसद में हुई चिराग पासवान और कंगना की मुलाकात, दोनों की गजब कैमेस्ट्री का Video  हो रहा है वायरल - India TV Hindi

कंगना और चिराग की केमिस्ट्री 

कंगना और चिराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमें संसद के बाहर कंगना और चिराग ने तुरंत एक दूसरे को गले लगाया फिर आपस में बातें करने लगे| कंगना और चिराग बातें करते-करते पीछे की तरफ मुड़कर भी देखते हैं और फिर हंसते हुए एक-दूसरे के हाथ पर ताली मारकर संसद के अंदर चले जाते हैं|

कंगना और चिराग ने एक साथ किया है काम 

चिराग पासवान ने साल 2011 में एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी| चिराग पासवान की पहली फिल्म ‘मिले न मिले हम’ थी| इस फिल्म में कंगना लीड एक्ट्रेस थीं| चिराग और कंगना के अलावा फिल्म में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा और चक दे इंडिया स्टार सागरिका घाटके भी नजर आई थीं| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी|

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश: मंदिर परिसर में समुदाय विशेष के युवकों ने किया पेशाब, हिन्दू वादियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी युवक गिरफ्तार

About Post Author