‘सिर्फ पैसा कमाने की कोशिश…’ The Kerala Story 2 पर अनुराग कश्यप का हमला

KNEWS DESK – साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म The Kerala Story की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल The Kerala Story 2: Goes Beyond रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गया है। निर्माता Vipul Amrutlal Shah की यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली है, लेकिन इससे पहले ही इस पर बहस तेज हो गई है।

फिल्म को ‘कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित’ टैगलाइन के साथ प्रमोट किया जा रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक चर्चा जारी है।

अनुराग कश्यप का तीखा बयान

फिल्ममेकर Anurag Kashyap ने हाल ही में कोच्चि में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान मीडिया से बातचीत में इस फिल्म पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “केरल स्टोरी बकवास प्रोपेगैंडा है।”

कश्यप ने ट्रेलर में दिखाए गए विवादित ‘बीफ सीन’ पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “ऐसा बीफ कौन खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता। वो बस पैसा कमाना चाहते हैं, सबको खुश करना चाहते हैं और लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्म बनाने वाला लालची आदमी है, वो सिर्फ पैसा कमाना चाहता है।”

कानूनी पचड़ा भी बढ़ा

विवाद के बीच Kerala High Court ने फिल्म के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक याचिका पर विचार करते हुए जारी किया गया, जिसमें Central Board of Film Certification (CBFC) द्वारा फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं ने फिल्म के टीज़र और ट्रेलर पर आपत्ति जताई है।

पहली फिल्म की तरह इस बार भी ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही तीखी बहस का विषय बन चुकी है। एक तरफ मेकर्स इसे वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानी बता रहे हैं, तो दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग इसे ‘प्रोपेगैंडा’ करार दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *