तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, रिलीज के दूसरे दिन शाहिद-कृति की फिल्म ने कमाए करोड़ों

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’  9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे| फैन्स को फिल्म काफी पसंद आई है| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक रोम कॉम मूवी है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है| आपको बताते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की|

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' box office day 2: Shahid Kapoor, Kriti  Sanon's film sees jump in collection - India Today

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी| फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड थे| वहीं अब फिल्म वैलेंटाइन वीक के मौके पर रिलीज हो गयी है| ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को पब्लिक का मिक्स्ड रिस्पांस मिला है| फिल्म के कलेक्शन को लेकर जो उम्मीद लगाई जा रही थी, वो सही साबित हुई| फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है|

फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ का बिजनेस  किया है| वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गयी है रिपोर्ट के मुताबिक तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दूसरे दिन लगभग 9.50 करोड़ कमा लिए हैं जोकि पहले दिन के मुताबिक काफी ज्यादा है| अभी इन आकड़ों में बदलाव हो सकता है फ़िलहाल फिल्म ने 16.20 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है| फिल्म के वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है| अगर फिल्म को माउथ पब्लिसिटी अच्छी मिली तो शाहिद और कृति की फिल्म पहले हफ्ते में 25 करोड़ तक कमा लेगी|

यह भी पढ़ें – राजस्थान: उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जुबली समारोह के उपलक्ष्य में “रन फोर लीगल एड” का हुआ आयोजन, मैराथन को मुख्य न्यायाधिपति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने दिखाई हरी झंडी

About Post Author