बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस के किलर लुक के दीवाने हुए फैंस

KNEWS DESK-  बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| वहीं जाह्नवी का नया लुक सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस का ग्लैम लुक फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है|

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं| तस्वीरों में एक्ट्रेस शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| इस लुक में एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखना पसंद किया|

ग्रे कलर की शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में जाह्नवी कपूर बेहद प्यारी लग रही हैं| एक्ट्रेस ने इस लुक में न्यूड मेकअप कैरी किया| इस दौरान जाह्नवी ने कानों में सिल्वर कलर के ईयररिंग पहने|

जाह्नवी कपूर ने अपने लुक को ब्लू कलर की हील्स के साथ पूरा किया| इस ग्लैम अवतार में एक्ट्रेस ने कई शानदार पोज दिए| अब जाह्नवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर जल्द ही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आने वाली हैं| फिल्म में एक्ट्रेस के साथ एक्टर राजकुमार राव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे| फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

बता दें, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की कहानी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है| इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं|

About Post Author