ओरी संग जमकर डांस करती दिखीं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस की सादगी के दीवाने हुए लोग, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने बोल्ड लुक्स और स्टाइल के चलते चर्चा में बनी रहती हैं| इस बार एक्ट्रेस किसी और वजह से ही सुर्ख़ियों में हैं| अब जाह्नवी अपने डांस और सादगी को लेकर चर्चा में हैं| दरअसल, एक्ट्रेस ने ओरी के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पर जमकर डांस किया है|

जाह्नवी कपूर के बेस्ट फ्रेंड ओरी ने उनका डांस वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है| वीडियो में जाह्नवी भी बेहद मग्न होकर नाच रही हैं| एक्ट्रेस की सिंपलिसिटी ने भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा| व्हाइट सूट के साथ एक्ट्रेस येलो दुपट्टा पहने दिखाई दे रही हैं| इस लुक के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा|

जाह्नवी कपूर का ये डांस वीडियो देख उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए| उन्होंने वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- खिलौना बना खलनायक|

आपको बता दें कि लंबे समय से यह अटकलें सामने आ रही हैं कि जाह्नवी और शिखर, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है| बता दें, जाह्नवी कपूर को आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में देखा गया था|

About Post Author