शिखर पहाड़िया संग शादी को लेकर जाह्नवी कपूर ने रिएक्ट, कहा- ‘पागल हो गए हो क्या?’

KNEWS DESK – जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी कातिलाना अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं| एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन फोटोज के फैन्स का दिल जीत लेती हैं| जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जाह्नवी कपूर ने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि सभी बोलती बंद हो गयी|

शादी को लेकर जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्ट 

जाह्नवी कपूर हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची थीं| हालांकि कपल ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियली तो कपल ने अभी तक कुछ भी अनाउंस नहीं किया है लेकिन दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं| इसके अलावा वो शिखर के नाम का पेंडेंट भी पहनती हैं| अब हाल ही में एक इवेंट में जब जाह्नवी से शादी को लेकर सवाल किया गया तो जाह्नवी ने ऐसा जवाब दिया कि सभी बोलती बंद हो गयी|

फैन्स को दिया सरप्राइज 

जाह्नवी कपूर ने एक इंस्टाग्राम स्टाेरी पाेस्ट की| जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरे पास एक सीक्रेट है जिसे आप सबसे शेयर करने के लिए एक्साइटेड हूं| फैन्स अलग-अलग कयास लगाने लगे हैं| लेकिन बाद में पता चला कि ये पोस्ट उनकी अपकमिंग फिल्म उलझ के ट्रेलर रिलीज का था| जिसकी अनाउंसमेंट जाह्नवी ने इस तरह शेयर की वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस पहुंचीं तो जाह्नवी से एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि उनका जवाब आपको चौंका देगा|

रिपोर्टर ने जाह्नवी से पूछा कि क्या शादी की कोई खबर है? इस पर जाह्नवी ने तुरंत कहा कि पागल हो गए हो क्या? इस पर रिपोर्टर ने फिर सवाल किया कि फिर आपका सीक्रेट क्या था? एक्ट्रेस ने कहा कि कल आपको पता चल जायेगा|

यह भी पढ़ें – बिहार: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की दरभंगा में घर में हत्या, जानिए परिवार में कौन- कौन है?

About Post Author