फिश कट स्कर्ट में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वायरल हुईं एक्ट्रेस की फोटोज

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| वहीं जाह्नवी ने पेरिस ऑट कुच्युरा वीक में अपने स्टाइलिश लुक से हुस्न का जलवा बिखेरा| एक्ट्रेस ने फिश शेप लॉन्ग स्कर्ट और ट्यूब पहनकर अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा| अब अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| फोटोज में जाह्नवी लॉन्ग फ्रिल वाली फिश शेप कट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं|

साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लैक शिमरी ट्यूब टॉप भी पहना| इस दौरान जाह्नवी कपूर ने अपने कर्ली बालों को खुले रखना पसंद किया| बिना किसी लुक के एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं|

इस लुक में जाह्नवी कपूर ने सटल मेकअप किया और रेड कलर की लिपशेड कैरी की| अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं |

जाह्नवी की इन तस्वीरों पर से फैंस अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं और कमेंट्स के जरिये एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author