ब्लू ब्लेजर में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, एक्ट्रेस के स्टाइलिश अंदाज पर फ़िदा हुए फैंस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ऐसे तो अक्सर ही अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं| लेकिन इस बार जाह्नवी कपूर ने अपना ऐसा अवतार दिखाया है जिसे देख फैन्स की आंखें फटी की फटी रह गयी हैं| जाह्नवी कपूर ने लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं|

जाह्नवी कपूर का नया लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं| उलझ के प्रमोशन के बीच एक्ट्रेस का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है| जिसमें एक्ट्रेस ब्लू कलर के ब्लेजर और शॉर्ट स्कर्ट के साथ मकड़ी जला पहने दिखाई दे रही हैं|

पहना मकड़ी का जाल

जाह्नवी कपूर 23 जुलाई की शाम अपने घर के बाहर स्पॉट हुई थीं| जहां एक्ट्रेस में पैप्स के सामने अपने अतरंगी लुक में खूब पोज दिए| एक्ट्रेस ने इस दौरान स्काई ब्लू कलर का ब्लेजर और शॉर्ट स्कर्ट कैरी की थी| जाह्नवी के ब्लेजर के लेफ्ट कंधे पर सिल्वर कलर का मकड़ी का जाल भी लगा था|

काला चश्मा पहन चलाया जादू

ब्लू आउटफिट के साथ जाह्नवी कपूर ने सिल्वर कलर की हाई हील्स और ब्लैक ब्लू कलर का चश्मा कैरी किया था| जाह्नवी ने सॉफ्ट मेकअप के साथ डार्क कलर की लिपशेड कैरी की थी|

स्टाइल और स्माइल का बिखेरा जलवा

जाह्नवी कपूर के लुक से ज्यादा उनके ब्लेजर पर लगे मकड़ी के जाल ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| जाह्नवी की फोटोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

यह भी पढ़ें – केंद्रीय बजट पेश होने के अगले दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

About Post Author