करण जौहर से अलग हुईं जाह्नवी कपूर? ‘होमबाउंड’ के बाद खुद संभालेंगी करियर की कमान!

KNEWS DESK – दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक जाह्नवी लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनती जा रही हैं. जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ से लेकर राम चरण की अपकमिंग मूवी ‘पेद्दी’ तक, जाह्नवी का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में अब उनके करियर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है.

करण जौहर का रहा है जाह्नवी के करियर में अहम रोल

जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से की थी, जिसे करण जौहर ने ही प्रोड्यूस किया था. इसके बाद ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘होमबाउंड’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्मों में भी उन्हें करण जौहर का सपोर्ट मिलता रहा. इतना ही नहीं, जाह्नवी करण जौहर की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क’ से भी जुड़ी हुई थीं, जिसके मालिक खुद करण जौहर हैं.

क्या जान्हवी कपूर ने छोड़ा करण जौहर का साथ?

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक जान्हवी कपूर ने करण जौहर और उनकी टैलेंट एजेंसी से अलग होने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अब अपने करियर को खुद मैनेज करना चाहती हैं और किसी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के भरोसे नहीं रहना चाहतीं. माना जा रहा है कि ‘होमबाउंड’ की सफलता के बाद जान्हवी को लगातार बड़े और बेहतर ऑफर्स मिल रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है.

हालांकि, यह फैसला इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाला जरूर है, क्योंकि लंबे समय से जान्हवी और करण जौहर की जोड़ी काफी मजबूत मानी जाती रही है. अब तक इस खबर की पुष्टि न तो जान्हवी कपूर ने की है और न ही करण जौहर ने.

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं जान्हवी

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आएंगी, जिसे इसी साल गर्मियों में रिलीज किए जाने की तैयारी है. इसके अलावा वह जूनियर एनटीआर की ‘देवरा 2’ में भी दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *