ब्राइडल लुक में छाईं जाह्नवी कपूर, मसाबा गुप्ता के ‘सब्र शुक्र सुकून’ कलेक्शन के लिए बनीं दुल्हन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपने स्टनिंग लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार जाह्नवी किसी फिल्म या रेड कार्पेट लुक के लिए नहीं, बल्कि एक ब्राइडल शूट के लिए चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। जान्हवी की अदाएं और उनका ब्राइडल लुक देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

दुल्हन बनीं लेकिन शादी नहीं की

पहले ये साफ कर दें कि जाह्नवी कपूर ने शादी नहीं की है। वायरल हो रहे वीडियो में वो फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के नए ब्राइडल कलेक्शन ‘सब्र शुक्र सुकून’ के लिए दुल्हन बनी हैं। इस प्रमोशनल शूट में जाह्नवी कपूर को दो अलग-अलग अंदाज़ में ब्राइडल लुक कैरी करते हुए देखा जा सकता है, और दोनों ही लुक्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।https://www.instagram.com/reel/DNAOyVeTYsW/

दो अनोखे ब्राइडल लुक्स

पहला लुक: पिंक ग्लैम ब्राइड

वीडियो की शुरुआत में जाह्नवी कपूर एक खूबसूरत पिंक लहंगे में नजर आती हैं। उनका स्कर्ट डिजाइन बेहद यूनिक है और उन्होंने आधे चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा है। इस लुक का मेकअप भी उतना ही हटके है – खासतौर पर उनकी आइब्रो के ऊपर लगाए गए चांद-तारे, जो ट्रेडिशनल ब्राइडल मेकअप से बिल्कुल अलग हैं। जान्हवी की नाथ भी खास डिजाइन में नजर आ रही है, जिसने उनके पूरे लुक को राजसी बना दिया है।

दूसरा लुक: लाल जोड़े में रॉयल दुल्हन

इसके बाद जाह्नवी का दूसरा लुक सामने आता है, जिसमें वो एक क्लासिक लाल जोड़े में दिखाई देती हैं। वीडियो में उनका घूंघट उठाने का अंदाज़ इतना शाही है कि फैंस दिल थामकर उन्हें देखते रह गए। इस पारंपरिक लुक में भी मसाबा का डिजाइन टच साफ नजर आता है – ट्रेडिशन और मॉडर्न एलिमेंट्स का परफेक्ट मेल।

फैंस और फैशन लवर्स का जबरदस्त रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, फैंस जाह्नवी की तारीफों के पुल बांधने लगे। कुछ लोगों ने लिखा, “जाह्नवी ने तो दुल्हन बनकर कहर ढा दिया,” तो वहीं कई फैशन लवर्स मसाबा गुप्ता के इस यूनिक कलेक्शन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने यहां तक कह दिया – “ये वीडियो खत्म ही क्यों होता है? बार-बार देख रहा हूं।”

मसाबा गुप्ता का यह नया कलेक्शन न केवल डिजाइन के मामले में अनोखा है, बल्कि इसकी थीम और प्रेजेंटेशन भी लोगों को पसंद आ रही है। जान्हवी कपूर जैसी यंग और स्टाइलिश एक्ट्रेस को अपने कलेक्शन का चेहरा बनाकर मसाबा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो इंडियन ब्राइडल फैशन की ट्रेंडसेटर हैं।