Knews Desk – बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आलोचना को वह अब एक व्यावहारिक नजरिए से देखती हैं। जाह्नवी का कहना है कि सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग अक्सर ‘क्लिकबेट’ का हिस्सा होती है और इसे ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

जाह्नवी ने यह भी साझा किया कि जब उनके भाई अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है तो उन्हें बुरा लगता है। वह मानती हैं कि कई बार बिना पूरी जानकारी के लोगों को निशाना बनाया जाता है, जबकि हकीकत कुछ और होती है।
एक्ट्रेस के मुताबिक, आज के दौर में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह ‘क्लिकबेट’ का खेल है, जिसमें सच से ज्यादा ध्यान खींचने वाली हेडलाइन पर जोर दिया जाता है।
जाह्नवी और अर्जुन एक-दूसरे के साथ मजबूत बॉन्ड शेयर करते हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। जाह्नवी का मानना है कि ट्रोलिंग से प्रभावित होने के बजाय अपने काम पर फोकस करना ज्यादा जरूरी है।