जाह्नवी कपूर ने 29वें बर्थडे पर किया भक्ति भरा सेलिब्रेशन, तिरुमाला मंदिर में नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने आज यानी 6 मार्च को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस साल जान्हवी ने जन्मदिन के मौके पर कोई पार्टी करने की बजाय धार्मिक भक्ति को प्राथमिकता दी और आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचीं।

जाह्नवी ने अपने बर्थडे पर 3500 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़ीं, जिससे उनका भक्ति और श्रद्धा से भरा अंदाज फैंस के लिए प्रेरणादायक बन गया। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी को सिंपल फ्लोरल कुर्ता सेट पहने, बालों में चोली बनाई और कानों में हैडफोन लगाए सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है।

यह कोई पहली बार नहीं है जब जान्हवी ने अपने बर्थडे पर तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए हैं। यह उनका सालाना रिचुअल बन चुका है। खास बात यह है कि जान्हवी अपनी मां श्रीदेवी की परंपरा को भी निभा रही हैं। श्रीदेवी भी हर साल अपने जन्मदिन पर तिरुमाला मंदिर में दर्शन करती थीं, और अब उनकी बेटी जान्हवी भी इस परंपरा को पूरी श्रद्धा से निभा रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही साउथ की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ रामचरण, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले जाह्नवी ने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में अभिनय किया था, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी मुख्य रोल में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *