वेडिंग डे पर रकुल प्रीत सिंह को खास सरप्राइज देंगे जैकी भगनानी, गिफ्ट का हुआ खुलासा

KNEWS DESK – रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हैं| कपल लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| वहीं अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है| आज से कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू होंगे और 21 फ़रवरी को कपल एक-दूजे के हो जायेंगे| वेडिंग डे पर जैकी भगनानी अपनी होने वाली वाइफ रकुल को एक खास तोहफा देने वाले हैं| जिसके बारे में जानकारी सामने आ गयी है|

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani To Get Married In February 2024:  Reports

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी 

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं| वही जैकी भगनानी भी बड़े फिल्म प्रोड्यूसर हैं| दोनों एक-दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं| वहीं अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है| कपल की शादी में कई सितारों के आने की उम्मीद है| वहीं अब जैकी भगनानी अपनी होने वाली वाइफ रकुल को वेडिंग डे पर  एक खास तोहफा देने वाले हैं| जिसके बारे में आपको बताते हैं|

सरप्राइज गिफ्ट 

जैकी भगनानी अपनी होने वाली वाइफ रकुल प्रीत को एक ख़ास गिफ्ट देने वाले हैं| जैकी शादी में दुल्हन को एक गाना डेडीकेट कर रहे हैं| ये नया गाना होगा| गाने का टाइटल बिन तेरे  रखा गया| इस गाने से जैकी अपने प्यार का इजहार करेंगे| इस गाने को मयूर पुरी ने लिखा है| जबकी इस गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है| इसे तनिष्क ने जाहराह एस खान और रोमी के साथ मिलकर गाया भी है|

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कम मजदूरी मिलने और रोजगार की कमी से दिहाड़ी मजदूर परेशान

About Post Author