अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी में ईशा अंबानी ने बिखेरा जलवा, रॉयल लुक से फैन्स को बनाया दीवाना

KNEWS DESK –  मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में अंबानी परिवार की लेडीज के लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं|अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी फंक्शन के लिए ईशा अंबानी ने खास लुक कैरी किया था| ईशा का लुक फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं|

अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी 

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में अंबानी परिवार की लेडीज के लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं| एक तरफ राधिका मर्चेंट का हल्दी लुक चर्चा में है| तो वहीं दूसरी तरफ ईशा अंबानी का हल्दी-मेहंदी लुक वायरल हो रहा है| ईशा अंबानी के लुक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है| ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी का हार पहना हुआ है| जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

ईशा अंबानी के हल्दी-मेहंदी फंक्शन की फोटोज अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं| इन फोटोज में ईशा ने सी ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा कैरी किया है| जिसके साथ व्हाइट कलर का ब्लाउज पहना है| ईशा अंबानी के लहंगे पर गोल्डन जरी वर्क से कमल के फूल बने थे साथ ही उनके गुलाबी रंग के दुपट्टे पर गोल्डन और सी ग्रीन कलर से काम किया गया था ईशा अम्बानी ने डिज़ाइनर लहंगे के साथ अपनी मां नीता अमबनी की एमरॉल्ड ज्वेलरी पहनी थी|

ईशा अंबानी के हेयर स्टाइल ने खींचा सभी का ध्यान 

ईशा अंबानी अपने लुक को साउथ इंडियन टच भी दिया है| ईशा ने लंबी छोटी पर गोल्ड की ज्वेलरी पहनी थी| जिसे साउथ इंडियन जाड़ा कहते हैं| लंबी चोटी के साथ ईशा ने बड़ा सा गजरा भी लगाया था, ये ईशा के लुक को और शानदार बना रहा था| ईशा अंबानी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं|

 यह भी पढ़ें – भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने गौतम गंभीर, जय शाह ने की घोषणा

About Post Author