इंडियन आर्मी की अफसर को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर, जानें कौन हैं खुशबू पाटनी

KNEWS DESK – रोहित शेट्टी का एक्शन-थ्रिलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ धीरे-धीरे अपने सबसे एक्साइटिंग फेज में पहुंच रहा है। जहां एक ओर टीवी स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का नाम इस शो से जुड़ रहा है, वहीं अब मेकर्स ने एक ऐसी शख्सियत को अप्रोच किया है जिसने देश की सेवा की है और जिनका संबंध सीधे बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया से भी है। हम बात कर रहे हैं दिशा पाटनी की बहन, लेफ्टिनेंट खुशबू पाटनी की।

खुशबू पाटनी का बैकग्राउंड

खुशबू पाटनी, जो भारतीय सेना में कमीशंड ऑफिसर रह चुकी हैं, को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। ये जानकारी सामने आने के बाद से फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। जहां दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है, वहीं उनकी बहन ने देश के लिए वर्दी पहनकर एक अलग ही सम्मानजनक रास्ता चुना।

खुशबू ने देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है। आर्मी करियर उन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर सेवा दी है, जो उनकी ताकत और अनुशासन का प्रतीक है। आर्मी बैकग्राउंड के अलावा, खुशबू एक सर्टिफाइड फिटनेस कोच भी हैं और सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं।

खुशबू की फिटनेस, माइंड कंट्रोल और डिसिप्लिन उन्हें एक परफेक्ट कंटेंडर बनाते हैं। अगर वह शो का हिस्सा बनती हैं, तो उनकी शारीरिक और मानसिक मजबूती निश्चित रूप से बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए एक कड़ी चुनौती बन सकती है।

क्या उन्होंने शो के लिए हां कहा?

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि खुशबू पाटनी ने शो को साइन किया है या नहीं, लेकिन मेकर्स की तरफ से अप्रोच किए जाने की खबर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अगर वह वाकई ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनती हैं, तो ये पहली बार होगा जब कोई इंडियन आर्मी अफसर इस शो में दिखाई देंगी।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.