फैन को इग्नोर करना कृति सेनन को पड़ा भारी, यूजर्स कर रहे जमकर ट्रोल

KNEWS DESK- कृति सेनन और शाहिद कपूर इस समय अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| फिल्म के चलते अक्सर दोनों स्टार्स को एकसाथ स्पॉट किया जाता है| बीते दिन भी कृति- शाहिद को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया| दोनों किसी इवेंट से मुंबई वापस लौटे थे| वहीं इस दौरान कृति सेनन ने कुछ ऐसा किया कि अब उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है|

दरअसल, कृति सेनन और शाहिद कपूर एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे| इस दौरान एक फैन उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी| शाहिद कपूर ने उसे इशारा कर के एक फोटो क्लिक कराने के लिए बुलाया, जिससे वो दौड़ते हुए एक्टर्स के पास आई| जहां शाहिद ने प्यार से उसे गले लगाया और फोटो क्लिक कराई| वहीं कृति सेनन उससे बचती नजर आईं| इस दौरान वो फैन के हाथ बढ़ाने पर भी हाथ न मिलाते हुए सरासर इग्नोर करती दिखीं| जब फैन ने उनसे बात करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस ने वो भी नजर अंदाज कर दिया|

इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग एक्ट्रेस पर काफी ज्यादा भड़कते नजर आ रहे हैं| लोगों का कहना है कि कृति सेनन का ज्यादा एटीट्यूड लग रहा है| एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, बेचारी लड़की, कृति ने उसे इग्नोर किया है| दूसरे यूजर ने लिखा, इसे एटीट्यूड प्रॉब्लम है| वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, अरे कृति हाथ मिला भी लो|

About Post Author