‘मासूमों की हत्या से मैं सहमा हुआ हूं’…वरुण धवन समेत इन स्टार्स ने जम्मू टेररिस्ट अटैक पर जताया दुख

KNEWS DESK – जम्मू कश्मीर के सियासी में हुए टैरर अटैक से पूरा देश शॉक है और अब इस पर सभी के रिएक्शन आ रहे हैं| वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी इसपर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है| अनुपम खेर और कंगना रनौत जैसे स्टार्स ने इस मामले में कड़ी निंदा कर रहे हैं|

बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख 

देश के संवेदनशील इलाकों में से एक जम्मू कश्मीर से दुखद खबर सामने आई है| मां वैष्णो देवी के दर्शन करने निकले श्रद्धालुओं की बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया| रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले में अब तक 9 लोगों की जान चली गयी है और 33 लोगों ने घायल होने की खबर आ रही है| शिव खेड़ी में भोलेनाथ के दर्शन कर वापिस लौट रही बस पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया और 30-40 राउंड फाइरिंग की| इस दौरान एक गोली ड्राइवर को भी लग गई जिसके बाद बस 200 फिट गहरी खाई में जा गिरी| अब इस दुखद घटना पर लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं| बॉलीवुड स्टार्स ने भी इसपर दुख जताया है|

कंगना रनौत ने किया रिएक्ट 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत ने घटना को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया है| एक्ट्रेस ने लिखा- जम्मू कश्मीर के रियासी इलाके में हुए इस नीच टेररिस्ट अटैक की मैं निंदा करती हूं| मैं जान गंवाने वाले 9 लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और जख्मी हुए लोगों के फास्ट रिकवरी की कामना करती हूं| ओम शांति|

वरुण धवन ने कहा 

वरुण धवन ने कहा कि रियासी में हुई मासूमों की हत्या से मैं सहमा हुआ हूं| मैं इस नीच हरकत की कड़ी निंदा करता हूं और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता हूं| घायल हुए लोगों के प्रति भी मेरी संवेदनाएं| ओम शांति|

अनुपम खेर ने जताया दुख 

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी मामले पर अपना रिएक्शन शेयर किया है| अनुपम खेर ने कहा कि रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले से गुस्सा, पीड़ा और दुख है। जम्मू! सर्वशक्तिमान पीड़ितों के प्रियजनों को दर्द और नुकसान सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना|

https://x.com/AnupamPKher/status/1799970646128284097

यह भी पढ़ें – बकरीद पर दिखना चाहती हैं बेहद खूबसूरत तो इन Dresses को करें फॉलो, दिखेंगी कमाल

About Post Author