सोनाक्षी सिन्हा को संभालते नजर आए पति जहीर इकबाल, यूजर्स बोले – ‘प्रेग्नेंसी मोड’

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले महीने 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर संग शादी कर ली है| दोनों की शादी को एक महीना पूरा हो गया है| सोनाक्षी सिन्हा लगातार सोशल मीडिया पर अपने पति संग फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं| इसी बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें सोनाक्षी और जहीर साथ नजर आ रहे हैं|

सोनाक्षी-जहीर का वीडियो हुआ वायरल 

सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है| वीडियो में सोनाक्षी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं, जहीर व्हाइट-ग्रे कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं| दोनों साथ में किसी रेस्तरां से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं| इसी दौरान जब सोनाक्षी सीढ़ियों से उतरने लगती हैं तो जहीर उनको संभालते नजर आ रहे हैं वीडियो में जहीर ने सोनाक्षी का हाथ थमा हुआ है| साथ ही जहीर सोनाक्षी का हाथ थामे उनको गाड़ी में बैठाते हैं और दरवाजा बंद करते हैं| इस वीडियो को देखकर फैन्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं|

प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी!

सोनाक्षी-जहीर के वीडियो को देखकर फैन्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं| सोनाक्षी-जहीर के इस वीडियो पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं| उनमें से ज्यादातर यूजर्स ने एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए हैं| किसी का कहना है कि एक्ट्रेस इस ब्लैक आउटफिट से अपना बेबी बंप छिपा रही हैं तो कही का कहना है कि एक्ट्रेस एक महीने में ही प्रेग्नेंट हो गई हैं| एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्रेग्नेंसी मोड’, दूसरे ने लिखा, ‘ये भी प्रेग्नेंट हो गई क्या’|

यह भी पढ़ें – हार्दिक नहीं सूर्यकुमार यादव में कप्तान बनने के लिए सभी जरूरी योग्यताएं- BCCI चीफ सेलेक्टर अगरकर

About Post Author