सोनाक्षी सिन्हा की काकुड़ा की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे पति जहीर इक़बाल, पैप्स के सामने पत्नी पर प्यार लुटाते आए नजर

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इक़बाल संग शादी की है| शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म काकुड़ा रिलीज होने वाली है| फिल्म की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी| जहां जहीर इकबाल भी शामिल हुए इस दौरान जहीर और सोनाक्षी हग करते नजर आए|

काकुड़ा की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे जहीर इक़बाल 

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म काकुड़ा 12 जुलाई  को रिलीज होने वाली है| फिल्म की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी| जहां सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल भी पहुंचे| इस दौरान जहीर काफी रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दिए| इवेंट में पहुंचे ही जहीर सीधे अपनी पत्नी सोनाक्षी के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा और किस भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने पैपराजी के सामने बड़े ही प्यार भरे अंदाज में कहा ‘अरे मेरी बीवी’। इसके बाद दोनों ने  रेड कार्पेट पर कैमरे के लिए खूब पोज दिए।

सोनाक्षी और जहीर का लुक 

सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में बेहद अट्रैक्टिव लुक में नजर आईं| व्हाइट शर्ट और ब्लैक गॉगल्स लगाये कंफर्टेबल ब्लैक सूट में लेडी बॉस लग रही थीं| तो वहीं बेज कलर की ओवरसाइज़्ड शर्ट, ऑफ व्हाइट ट्राउजर और टैन जूतों में कैजुअल लुक में हैंडसम लढ़े हैं|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: सूखाताल झील का होगा सौंदर्यीकरण, कुमाऊं कमिश्नर ने किया निरीक्षण

About Post Author