ऋतिक रोशन मना रहे आज अपना 50वां जन्मदिन, एक्टर के माता-पिता ने खास अंदाज में लुटाया प्यार

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं| सभी लोग एक्टर को बधाई दे रहे हैं| वहीं इस मौके पर ऋतिक के माता-पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन ने भी प्यार लुटाते हुए एक्टर को खास अंदाज में एक पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं|

राकेश रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे ऋतिक रोशन के साथ एक तस्वीर शेयर की है| पिता- बेटे फोटो में ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं| तस्वीर शेयर कर एक्टर को बर्थडे विश करते हुए राकेश रोशन ने कैप्शन में लिखा, डुग्गू को हाफ सेंचुरी की शुभकामनाएं, 50 साल के प्यार, अविस्मरणीय यादों और आगे की कई अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं| ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद|

वहीं ऋतिक रोशन की माता पिंकी रोशन ने एक कोलाज शेयर कर बेटे को खास अंदाज में बर्थडे विश किया| पोस्ट में ऋतिक की बचपन की एक तस्वीर है और दूसरी फाइटर से उनकी लेटेस्ट तस्वीर है| इस कोलाज को शेयर करते हुए पिंकी रोशन ने लम्बा चौड़ा कैप्शन दिया| उन्होंने लिखा, 5 महीने से 50 साल तक, आपकी यात्रा को सेल्युलाइड और सोशल मीडिया पर लाखों लोगों द्वारा शेयर किया जा सकता है लेकिन जो लोग आपको जानते हैं और प्यार करते हैं, हम जानते हैं कि आप हमेशा लार्जर देन लाइफ रहे हैं|

आगे लिखा- आपने इस धरती पर 50 साल बिताए हैं, इतने सारे लोगों के लिए खुशी लाए हैं| फिर भी मैं आपको उस पल से जानती हूं जब आप दिल की धड़कन थे और आपने जो अपार खुशी बिखेरी थी, वह स्पेशली और पूरी तरह से मेरे भीतर महसूस हुई थी| कई रातें मैं अपने दिल की धड़कनों के साथ इसकी लोरी गाते हुए सोई हूं और जैसे-जैसे यह मेरी आत्मा के भीतर विकसित होती जा रही है, मैं आपकी लोरी को सुखदायक बना रही हूं|

आखिरी उन्होंने लिखा है-  ऋतिक की खुशी उनके लिए बहुत मायने रखती है और चाहे वह 5 महीने के हों या 50 साल के, वह हमेशा उनके बेटे रहेंगे, जिसे वह बिना शर्त प्यार करती हैं| उन्होंने लिखा, उड़ते रहो, आकाश को भेदो और जितना तुम सपने देखने की हिम्मत करते हो, उससे कहीं ज्यादा आगे बढ़ो क्योंकि 50 की उम्र में, यूनिवर्स तुम्हारा है| जन्मदिन मुबारक हो और मेरा सारा प्यार|

About Post Author