ऋतिक रोशन हुए घायल, वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे एक्टर, वायरल हुआ वीडियो

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर चोटिल नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक को चलने के लिए वॉकिंग स्टिक का सहारा लेना पड़ रहा है। अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले ऋतिक को इस हालत में देखकर फैंस हैरान और परेशान हो गए हैं।

मुंबई में पैपराजी ने किया स्पॉट

‘वॉर 2’ फेम ऋतिक रोशन को बीती रात मुंबई में पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। इस दौरान एक्टर ने न तो पैप्स से बातचीत की और न ही पोज दिए। वह सीधे अपनी कार में बैठते नजर आए। वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते हुए ऋतिक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें कोई गंभीर चोट लगी है, हालांकि चोट कैसे और कब लगी—इस पर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिटनेस आइकॉन को देख फैंस हैरान

52 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस से यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फिल्मों में उनके एक्शन सीन्स भी दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे में फिटनेस आइकॉन कहे जाने वाले एक्टर को चोटिल देख फैंस की चिंता बढ़ना लाजमी है।

https://www.instagram.com/p/DT5nCCtk2Yr/

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन की 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर 2’ में वह जूनियर एनटीआर के साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों सितारों के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब ऋतिक अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिसमें वह एक बार फिर सुपरहीरो के अवतार में दिखाई देंगे। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *