ऋतिक रोशन ने लेडी लव सबा आजाद और परिवार संग मनाई थी दिवाली, एक्टर ने शेयर की तस्वीर

KNEWS DESK – ऋतिक रोशन और सबा आजाद बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक है| सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक रोशन की लाइफ में सबा की एंट्री हुई थी| दोनों लंबे समय से साथ है|ये जोड़ी अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती हैं| दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हैं| वहीं अब ऋतिक ने दिवाली का त्योहार भी मनाया था| इसकी झलक अब एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है|

hrithik roshan to soon marry longtime girlfriend saba azad, इसी साल  गर्लफ्रेंड संग शादी रचाएंगे ऋतिक रोशन | बॉलीवुड News, Times Now Navbharat

लेडी लव साथ मनाई दिवाली

ऋतिक रोशन ने परिवार और गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग दिवाली के त्योहार का जश्न मनाया| ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सेलिब्रेश की एक झलक देते हुए लिखा, ‘हैप्पी दिवाली खूबसूरत लोगों.’ तस्वीरों में, ऋतिक और सबा हाथों में हाथ डाले बैठे हुए मुस्कुरते नजर आ रहे हैं| इस दौरान ऋतिक ब्लैक कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे हैं| वहीं सबा भी रेड कलर के लहंगे के साथ ग्रीन कलर के ब्लाउज को पेयर कर काफी खूबसूरत लग रही थीं| तस्वीर में ऋतिक के पेरेंट्स राकेश और पिंकी और एक्टर की कजिन सिस्टर पश्मीना भी उनके साथ नजर आ रही हैं|

 

पिछले साल कंफर्म किया था रिलेशनशिप

पिछले साल करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया था| उन्हें पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए एक दूसरे का हाथ पकड़े देखा गया था| तब से दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते हैं और अकसर कपल गोल सेट करते रहते हैं|

वर्क फ्रंट

ऋतिक रोशन हाल ही में सलमान खान -कैटरीना कैफ  स्टारर फिल्म टाइगर 3 में अपनी फिल्म वॉर के कबीर सिंह के किरदार में कैमियो करते नजर आए हैं| वहीं अब ऋतिक जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगें| ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

About Post Author