KNEWS DESK – सैफ अली खान इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, एक्टर पर हमले की घटना ने पूरे देश को चौंका दिया था और उनके फैंस उनकी हालत को लेकर चिंतित थे। खबरें आई थीं कि सैफ की पीठ में गहरे घाव थे और उनकी सर्जरी हुई थी। इस घटना के बाद, सैफ को अस्पताल में भर्ती किया गया था, और उनके फैंस और मीडिया लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर अपडेट ले रहे थे। हालांकि, अब जब सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, तो यह घटनाक्रम नई बहस का कारण बन गया है।
शिवसेना नेता ने उठाए सवाल
सैफ अली खान का अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वे अपने पैरों पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। लोग यह देखकर हैरान रह गए, क्योंकि सैफ की सर्जरी के बारे में कहा गया था कि उनके शरीर में 2.5 इंच का चाकू फंसा हुआ था, और ऑपरेशन 6 घंटे तक चला था। इसके बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ के डिस्चार्ज को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट किया, “डॉक्टरों का कहना था कि सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच चाकू घुसा था, और ऑपरेशन 6 घंटे तक चला। अब सिर्फ 5 दिन में वे इतनी जल्दी ठीक कैसे हो गए?” इस ट्वीट के साथ उन्होंने सैफ का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह आराम से चलकर अपने घर जा रहे हैं।
https://x.com/sanjaynirupam/status/1881698076387311655
सोशल मीडिया पर मचे मीम्स का दौर
संजय निरुपम के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सैफ को लेकर काफी चर्चाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स ने सैफ की सेहत को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई और लोग यह सवाल उठा रहे थे कि क्या हमले और सर्जरी को जितना गंभीर बताया गया था, क्या वह सच में उतना ही गंभीर था?
क्या है सैफ का पक्ष?
अब तक सैफ अली खान ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया है, और न ही उन्होंने अपनी सेहत के बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है। हालांकि, उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि सैफ की सर्जरी सफल रही और उनका स्वास्थ्य सुधारने में उम्मीद से ज्यादा तेजी आई है। वे अभी भी पूरी तरह से ठीक होने के लिए डॉक्टरों की निगरानी में हैं, और इस समय उन्हें किसी भी प्रकार का तनाव या दबाव नहीं लेना चाहिए।