हिना खान हॉस्पिटल में हुईं एडमिट, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट किया शेयर

KNEWS DESK – एक्ट्रेस हिना खान की तबियत खराब है और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं| उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी| हिना ने बताया कि उन्हें तेज बुखार है, जिसकी वजह से उन्हें एडमिट होना पड़ा| इसी के साथ हिना ने फैंस को हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी|

Bigg Boss 11 फेम Hina Khan अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

हिना खान की तबियत हुई खराब 

हिना ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की हैं| एक फोटो में हिना हॉस्पिटल के बेड पर बैठी हुई दिख रही हैं| फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- लाइफ अपडेट| चौथा दिन|

वहीं दूसरी फोटो में हिना ने थर्मामीटर की फोटो शेयर की, जिसमें उनका बॉडी टेंपरेचर 102 दिखा रहा है| इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुझे तेज बुखार है और पिछली चार रातें मेरी बहुत खराब निकलीं| ये टेंपरेचर नीचे ही नहीं जा रहा है| लगातार 102-103 पर बना है| अब एनर्जी नहीं बची है| साथ ही हिना ने लिखा- जो लोग मेरे लिए चिंतित हैं, उन्हें बता दूं कि मैं जल्द ही बाउंस बैक करूंगी|

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक्ट्रेस को मिला नेम-फेम

हिना खान को शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि वजह से नेम-फेम मिला था| इस शो ने उन्हें रातोरात फेमस कर दिया था| हिना लंबे समय तक शो का हिस्सा रही थीं| इस शो के बाद हिना को बिग बॉस में देखा गया था| बिग बॉस से भी हिना ने खूब नाम कमाया| हिना का फैशन सेंस भी चर्चा में रहा था| बिग बॉस के बाद हिना को नागिन सीरीज में भी देखा गया था| हिना की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं|

हिना ने बॉलीवुड में भी डेब्यू कर लिया है| वो विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड में नजर आई थी|

यह भी पढ़ें – प्रीति जिंटा ने खास अंदाज में सलमान खान के बर्थडे पर लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर लिखा ये…

About Post Author