KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपने स्टाइल, दोस्ती और दिल छू लेने वाले अंदाज़ की वजह से। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ उनका लेटेस्ट लुक और सोशल मीडिया पोस्ट जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है।
हाल ही में Anant Ambani के बर्थडे बैश में सलमान खान की एंट्री ने महफिल लूट ली। ब्लैक आउटफिट और स्टाइलिश चश्मे में नजर आए सलमान को देखकर फैंस को उनकी फिल्म Hum Dil De Chuke Sanam का आइकॉनिक लुक याद आ गया। सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज़ की खूब तारीफ हो रही है।
अनंत अंबानी के लिए सलमान का खास मैसेज
सलमान खान ने अनंत अंबानी को बर्थडे विश करते हुए एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा, “अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो… यह आदमी देश को भी उठाएगा। LONG LIVE माय यंगर ब्रदर अनंत… दिल और दिमाग का अनंत अंबानी, Pure Soul।”
इस पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में सलमान, अनंत को गले लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ झलकती है, जो लंबे समय से चली आ रही है। अंबानी परिवार के साथ सलमान खान का खास रिश्ता किसी से छिपा नहीं है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वह प्रोड्यूसर Dil Raju के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान भी कर चुके हैं, जिसे Vamshi Paidipally डायरेक्ट कर रहे हैं।
खबरें यह भी हैं कि इस फिल्म में Rajpal Yadav की एंट्री हो सकती है, जिससे फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगना तय माना जा रहा है।