एग्जाम पेपर में पहुंचे हमजा-रहमान, क्लासरूम तक छाया ‘धुरंधर 2’ का जादू

KNEWS DESK – Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar The Revenge इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुए पहले पार्ट के बाद अब दूसरे पार्ट ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना लिया है। फिल्म की कहानी, एक्शन और किरदारों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

क्लासरूम तक पहुंचा ‘धुरंधर’ का क्रेज

इस फिल्म की दीवानगी अब सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि क्लासरूम तक पहुंच गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अकाउंट्स का क्वेश्चन पेपर वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के किरदारों के नाम शामिल हैं।

वायरल पेपर में रणवीर सिंह के ‘हमजा’, Akshaye Khanna के ‘रहमान’ और R Madhavan के ‘अजय सान्याल’ जैसे किरदारों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा एसपी असलम, यालिना जमाली और जमील जमाली जैसे नाम भी सवालों में शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

इस पेपर को देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी। कई यूजर्स ने टीचर्स की क्रिएटिविटी की तारीफ की है। कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि “यहां भी रहमान नहीं बचा”, तो कुछ ने इसे मॉडर्न एजुकेशन का नया अंदाज बताया।

Aditya Dhar के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ Sanjay Dutt, Arjun Rampal, Rakesh Bedi और Sara Arjun भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *